Pilibhit News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे
पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- Pilibhit News: पीलीभीत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को राहत मिली है। आठ अक्तूबर से कलमबंद हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों ने शासन से वार्ता के बाद अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। शनिवार को जिले में कर्मचारी काम पर लौट आए। करीब दस दिन से चल रहे आंदोलन के कारण प्रभावित हो रही स्वास्थ्य सेवाओं के बीच कर्मचारियों की वापसी से मरीजों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं का अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन अभी जारी है। इससे टीकाकरण समेत अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आठ अक्तूबर से कलमबंद हड़ताल चल रही थी। हड़ताल समाप्त कराने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.