Pilibhit News: एडीजी के अचानक कोतवाली पहुंचने से हड़कंप
पीलीभीत, नवम्बर 4 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा के अचानक बीसलपुर कोतवाली पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। एडीजी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आए हुए थे। तभी अचानक उनका काफिला कोतवाली में आकर रुका। एडीजी को कोतवाली में देखकर मौजूद पुलिस कर्मी सकते में आ गए और आनन-फानन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने लगे। एडीजी ने कोतवाली का निरीक्षण किया, अभिलेखों को चेक किया और लंबित विवेचनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोतवाल संजीव शुक्ला को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द और ईमानदारी से किया जाए तथा थाने पर आने वाले हर फरियादी की बात सुनी जाए। एडीजी के जाने के बाद ही पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.