पीलीभीत, अगस्त 18 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मिशन निदेशक के निर्देश पर डीपीआरओ रोहित भारती ने बिलसंडा विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) केपी सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भारत सरकार के पोर्टल पर व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के 170 लम्बित आवेदन और जनपद की ओर से ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अन्तर्गत ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई गई 22,62,328 रुपये की क्रेडिट लिमिट से सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने संबंधित सचिव, ग्राम पंचायत के प्रशासक से एसएनए स्पर्श पोर्टल के माध्यम से भुगतान की कार्यवाही में प्रगति नहीं कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...