Pilibhit News: एडीएम ने नपा के ईओ को दिया नोटिस, जवाब तलब
पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: कलश पथ और छतरी चौराहे के सौंदर्यीकरण मामले की टेंडर प्रक्रिया को लेकर हुई चूक पर पालिका में कंप्यूटर आपरेटर का वेतन रोके जाने के बाद जिला प्रशासन ने भी सख्त रुख दिखाया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रसून द्विवेदी ने नगर पालिका के ईओ संजीव कुमार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। पिछले दिनों नगर पालिका स्तर से अचानक पोर्टल पर एक टेंडर अपलोड हो गया था। इसमें पूर्व में कराए गए कलश पथ के लोकार्पण के बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया का जिक्र किया गया था। साथ ही छतरी चौराहे पर निर्माणाधीन कार्य का भी टेंडर शो हो रहा था। पूरे मामले में तब खलबली मच गई थी कि जब यह बात सार्वजनिक हो गई। क्रमश: 15.92 लाख और 17.79 लाख की लागत का आगणन निर्धारित कर दोनों ही प्रोजेक्ट पर 33.71 लाख की अनुमानित लागत शो होने लगी थी। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.