पीलीभीत, अगस्त 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पूरनपुर ब्लाक में ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और समस्त अन्य विभागों को निर्देशित किया कि वह ग्राम चौपालों का आयोजन करें, जिससे योजनाओं का प्रचार-प्रसार ग्रामीण स्तर तक हो सकेगा। महिलाओं को सामाजिक कार्य मे अपनी सहभागिता देने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कन्या सुमंगला योजना के तहत एक वर्ष के कम आयु की दो बालिकाओं को बेबी किट वितरित की गई। इस मौके पर बीडीओ, बीईओ, ग्राम विकास अधिकारी पूरनपुर, बाल कल्याण अधिकारी, महिला कल्याण विभाग से कर्मा राव, अभिषेक शुक्ला, धीरज कुमारी, सतपा...