Pilibhit News: एक घर से सोने चांदी के आभूषण और तीन घरों से मोबाइल चोरी
पीलीभीत, नवम्बर 15 -- Pilibhit News: पूरनपुर संवाददाता। चोर ने एक घर के कमरे का ताला तोड़कर सोने के चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। उसके बाद चोर पड़ोसियों के घर से उनकर मोबाइल भी उठा ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।कस्बा कलीनगर के रहने वाले कदीर के परिजन घर में सो रहे थे। इस दौरान उनके घर में घुसे चोर ने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे बैग के अंदर रखी पर्स से सोने के कड़े, चार चूड़ी, सोने का हार, चांदी की अंगूठी, एक सोने की अंगूठी और झुमके चोरी कर लिए। कदीर के यहां चोरी करने के बाद चोर पड़ोसी शेर खान, मोइनूदीन और मोहम्मद अली के घर से भी मोबाइल चोरी कर ले गए। सुबह जब कदीर के भाई तकमुद्दीन उनके घर गए। उन्हें घर के बाहर सड़क पर खाली पर्स पड़ा हुआ मिला। उन्होंने घर पहुंच कर अपने भाई और उनके परिजनों को जगाया। घर में रखे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.