Pilibhit News: एक्सीडेंट में मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, नवम्बर 3 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा मिश्र निवासी रामपाल ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि उसका भतीजा कमलजीत,चचेरा भाई राजेश अमरिया के लक्ष्मीपुर स्थित पेट्रोलपंप पर सेल्समेन और मैनेजर पद पर कार्यरत हैं। 25 अक्तूबर को रात करीब साढ़े नौ बजे वह पेट्रोल पंप से डयूटी करके लौट रहे थे। ग्राम निसरा के पास सामने से आई बाइक के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए भतीजे की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। भतीजे कमलजीत की उपचार के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.