Pilibhit News: एकता सरोवर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
पीलीभीत, सितम्बर 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शहर में एकता सरोवर के समीप शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने अचेत पड़े युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त सुनगढ़ी के मोहल्ला कुंवरगढ़ निवासी 30 वर्षीय शिवम पुत्र विनीत के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शिवम अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। माता-पिता के निधन के बाद से वह घर में अकेला ही रहता था, जबकि उसके चाचा का परिवार दूसरे मकान में रहता है। परिजनों ने बताया कि शिवम नशे का आदी था और शुक्रवार शाम बिना बताए कहीं निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर जब उसकी तलाश की जा रही थी, इसी बीच पुलिस के जरिए उन्हें इस हादसे की सूचना मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.