पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: बीसलपुर। परिवहन नियमों की अनदेखी कर बिना नम्बर व परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर एआरटीओ ने शिकंजा कस दिया। वाहन चेकिंग के दौरान एआरटीओ ने सात वाहनों को पकड़कर एक लगभग 1 लाख रुपये का जुर्माना किया है। वहीं वाहनों को सीज किए जाने से खलबली मची हुई है। बीसलपुर में परिवहन अधिकारी बर्डिस चतुर्वेदी ने वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूल के तीन वाहनों सहित सात वाहनों को अधूरे कागजों व बिना नम्बर के वाहन चलाते पकड़ लिया। जिन पर लगभग एक लाख रुपये का जुर्माना किया गया। कुछ वाहनों को सीज कर दिया गया है। जिससे वाहन चालकों व स्कूल संचालकों में खलबली मची हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...