Pilibhit News: एआरटीओ की औचक चेकिंग से मचा हड़कंप, आठ वाहनों पर कार्रवाई
पीलीभीत, अगस्त 19 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। बरखेड़ा के ब्लॉक तिराहे पर एआरटीओ सुनील कुमार ने औचक चेकिंग अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल आठ वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दो चौपहिया वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान किया गया। जबकि वैध प्रपत्र उपलब्ध न होने पर दो अन्य वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे वाहनों की भी विशेष रूप से जांच की गई। सुरक्षा मानकों और आवश्यक दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर चार स्कूली वाहनों के चालान किए गए। अधिकारियों ने वाहन चालकों को निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.