Pilibhit News: एआरटीओ का वाहन देख भाग रहा टेंपो पलटा, पांच जख्मी
पीलीभीत, अगस्त 23 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। कॉलेज जा रहे छात्रों से भरा टेंपो शनिवार सुबह बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर शेरगंज हाल्ट को जाने वाले रास्ते के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच छात्र घायल हो गए। इसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गया। बरखेड़ा निवासी बंटी शर्मा ने बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र हिमालय कक्षा नौ का छात्र है और एसआरएम इंटर कॉलेज, बीसलपुर में पढ़ता है। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह टेंपो से कॉलेज जा रहा था। आरोप है कि चालक ने एआरटीओ की गाड़ी देखकर टेंपो को तेज गति से भगाना शुरू कर दिया। टेंपो में बैठे छात्र चालक को तेज गति से वाहन न चलाने के लिए चिल्लाने लगे। कुछ मिनट बाद शेरगंज हाल्ट के रास्ते के सामने टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया और हिमालय उसके नीचे दब ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.