पीलीभीत, अक्टूबर 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पांच वर्ष के अवकाश की अवधि पूरी होने के बाद उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.दुष्यंत कुमार बुलंदशहर के मूल कालेज में लौट जाएंगे। वह एक नवंबर को मूल कालेज में प्रोफेसर पद पर अपना योगदान देने का काम करेंगे। महाविद्यालय में रिक्त प्राचार्य पद को भरने के लिए नामों पर विचार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश उच्चशिक्षा सेवा आयोग के निर्देश पर वर्ष 2021 में डॉ.दुष्यंत कुमार ने उपाधि महाविद्यालय में प्राचार्य पद पर कार्यभार संभाला था। वह अमर सिंह कालेज लखावटी बुलंदशहर से आए थे। उस दौरान तीन वर्ष का अवकाश मिला था, जो दो वर्ष और बढ़ाया गया। उनका पांच वर्ष का अधिकतम अवकाश 31 अक्टूबर को पूरा हो रहा है। लखावटी कालेज के प्राचार्य ने उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य को पत्र भेजकर निर्णय लेने की बात कही है। प्राचा...