पीलीभीत, अगस्त 8 -- Pilibhit News: बीसलपुर। उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी उस समय दंग रह गए जब उनके फोन पर एक जालसाज ने पुलिस अधिकारी बनकर 50 हजार रुपये की ठगी का प्रयास किया। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गयी है। बीसलपुर में तैनात उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी योगेंद्र कुमार को सुबह करीब साढे दस बजे एक फोन आया। जिस पर पुलिस अधिकारी की डीपी लगी हुई थी। उसने अपने आप को इंस्पेक्टर क्राइम बताते हुये कहा कि आपके बेटा व उसके दोस्त ने एक युवती के साथ रेप किया है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। हिसार में वह है। यह बात सुनकर कुछ देर के लिए उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी दंग रह गए। यह भी पढ़ें- Chapra News: नकली आईटीबीपी अधिकारी बन 50 हजार की ठगी जालसाज ने कहा कि एसपी साहब से बात करो। जब दूसरे व्यक्ति ने बात की तब बताया गया कि तुम्हारा बेटा हमारी हिरा...