पीलीभीत, अगस्त 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम भिंडारा निवासी अर्शदीप पुत्र बच्चन सिंह ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 4 अगस्त को दोपहर दो बजे उत्तराखंड के सितारगंज निवासी रहमान सिंह ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि मुकदमे की विवेचना उप निरीक्षक सुधीर कुमार को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...