पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: संस्कार भारती ने एक शाम राष्ट्र के नाम कार्यक्रम में वीरों को नमन किया। राष्ट्रभक्ति की कविताओं और गीतों से प्रांगण गुंजायमान हो उठा। अशोक नगर स्थित संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में एक शाम राष्ट्र के नाम वीरों को नमन का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. भरत कंचन समेत अन्य अतिथियों ने किया। ​संगीत एवं काव्य धारा के अंतर्गत डॉ. भरत कंचन ने फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, डॉ. अनिल मिश्रा ने धरती सुनहरी अंबर नीला, संदीप सिंह ने है प्रीत जहां की रीत सदा आदि देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी। योगेंद्र गोस्वामी, देवेंद्र गोस्वामी, संजय पांडे, सिद्धार्थ मिश्रा अविनाश चंद्र मिश्रा ने भी प्रस्तुति दी। नेहा पंत जोशी ने कहा कि बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना स्वतः जगाने के लिए घर, परिवार और विद्यालय सभी को समान रूप से प्रयास करने हों...