Pilibhit News: उचित दर विक्रेता के चयन के लिए खुली बैठक 20 अगस्त को होगी
पीलीभीत, अगस्त 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीएसओ राजीव तिवारी ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में दो ग्राम पंचायतों में उचित दर विक्रेताओं के चयन के लिए ग्राम सभा की खुली बैठक 20 अगस्त को बुलाई गई है। ब्लाक ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत मगरासा, आरक्षण पिछडे़ वर्ग की स्त्रियां, नामित अधिकारी बीडीओ ललौरीखेड़ा और विकासखण्ड बरखेड़ा की ग्राम पंचायत दियोहना आरक्षण अनुसूचित जाति बीडीओ बरखेड़ा को पर्यवेक्षण अधिकारी नामित किया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की खुली बैठक में उचित दर विक्रेता के चयन में स्वयं सहायता समूह को प्रथम वरीयता प्रदान की जाएगी। संबंधित बीडीओ और एसडीएम अपने स्तर बैठक की कार्यवाही पूर्ण की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.