Pilibhit News: ई-रिक्शा चोरी,रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 14 -- Pilibhit News: कोतवाली क्षेत्र के देवहा चौकी के समीप रहने वाली मिथिलेश यादव ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि उन्होंने अपना ईरिक्शा लगभग एक माह पहले सत्यप्रकाश उर्फ दीपक निवासी सुनगढ़ी को चलाने के लिए कुछ शर्तों पर दिया था। 26 जून 2026 के बाद दीपक का आना-जाना बंद हो गया। 30 जून की रात उसकी पत्नी पिंकी ने बताया कि दीपक घर नहीं लौटा है, जिसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। बाद में दीपक घर लौट आया और उसने बताया कि 30 जून की सुबह करीब साढ़े नौ बजे आसाम चौराहे के पास पुल के नीचे ई-रिक्शा खड़ा कर शौच के लिए गया था। लौटने पर वाहन अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.