पीलीभीत, अक्टूबर 28 -- Pilibhit News: एसएन इंटर कॉलेज में ई-कचरा प्रबंधन विषय पर जागरुकता और गतिविधि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर प्रतिभा प्रदर्शित की। प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद के निर्देशन में ई-कचरा प्रबन्धन विषय पर जागरुकता एवं गतिविधि कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ई-कचरे के उचित प्रबन्धन, पृथक्करण एवं सुरक्षित निस्तारण के प्रति जागरूक करना रहा। प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को ई-कचरा प्रबन्धन के संबंध में जानकारी दी गई। गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने हरे डस्टबीन में गीला कचरा, नीले डस्टबीन में सूखा कचरा, लाल डस्टबीन में मेडिकल कचरा तथा काले डस्टबीन में इलेक्ट्रॉनिक कचरा डालने का अभ्यास किया। यह भी पढ़ें- Almora News: ई-कचरा निस्तारण की दी जानकारी गतिविधि...