Pilibhit News: ईसीसीई एजूकेटरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन, प्रमाणपत्र दिए गए
पीलीभीत, सितम्बर 16 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों, बाल वाटिकाओं के स्टेक होल्डर्स के जिलास्तरीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण शिविर में ईसीसीई एजुकेटरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। ईसीसीई एजूकेटरों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। जिला समन्वयक प्रशिक्षण जितेंद्र कुमार ने क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का समापन किया। सभी विकास खंडों में स्थापित बाल वाटिकाओं में तैनात ईसीसीई एजुकेटरों ने प्रशिक्षण में दो दिन तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां सीखी और आदर्श बालवाटिका स्थापित करने की प्रतिज्ञा ली। अंतिम दिन प्रशिक्षण में सौंदर्यबोध विकास, शारीरिक विकास, संज्ञानात्मक विकास से संबंधित गतिविधियों का प्रदर्शन, आंकलन के तरीके आदि को जाना। प्रशिक्षण का सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र एनसीईआरटी द्वारा डिजाइन किया गया जादुई पिटारा रहा, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.