पीलीभीत, अगस्त 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। आगामी ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने मुस्लिम धर्मगुरुओं, मौलानाओं, संभ्रांत व्यक्तियों एवं आयोजकों के साथ बैठक की। गोष्ठी में सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर और सीओ सिटी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भी मौजूद रहे। एएसपी ने पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने, आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रखने तथा आयोजनों को निर्धारित नियमों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। धर्मगुरुओं एवं आयोजकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव की तैयारियो...