Pilibhit News: ईआरओ की आईडी से लॉगिन हुए थे फार्म, जांच के दायरे में पांच एईआरओ
पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मतदाता सूची में अशुद्धियां मिलने के बाद सदर क्षेत्र के पांच एईआरओ भी जांच के दायरे में आ गए हैं। इनकी जांच शुरू करा दी गई है। साथ ही सदर क्षेत्र के कुल 150 बूथों के आंकड़ें और रिपोर्ट का मिलान कर पूरा ब्योरा जिला निर्वाचन अधिकारी को दिया जाएगा। वहीं फार्म फीडिंग और फाइनल लॉगइन करने के प्रयोग को लेकर ईआरओ और एईआरओ की आईडी भी जांच के दायरे में हैं। जिले की सदर 127 विधान सभा क्षेत्र की मतदाता सूची में मिली गड़बड़ियों के बाद 127 विधान सभा के अंतर्गत पांच एईआरओ की भी भूमिका की जांच की जाएगी। इसमें तहसीलदार अमरिया के अलावा बीडीओ अमरिया, बीडीओ ललौरीखेड़ा, खंड शिक्षा अधिकारी अमरिया और खंड शिक्षा अधिकारी ललौरीखेड़ा कुल पांच अधिकारियों की भी भूमिका को जांचा जाएगा। यही नहीं सदर क्षेत्र के 150 मतदाता बूथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.