पीलीभीत, अक्टूबर 13 -- Pilibhit News: पीलीभीत। विवेचना में लापरवाही बरतने के मामले में एसपी ने इंस्पेक्टर क्राइम जहानाबाद सर्वेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा गैर जनपद में स्थानांतरण होने के कारण एसपी ने सेहरामऊ उत्तरी को रिलीव कर दिया गया है। उनके स्थान पर इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला को सेहरामऊ उत्तरी थाने की कमान दी गई है। थाना जहानाबाद में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना के दौरान लापरवाही बरतने की शिकायत एसपी को मिली थी। एसपी ने जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। इस पर एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। इसी क्रम में एसओ सेहरामऊ उत्तरी संजय कुमार का स्थानांतरण हाईडिल पुलिस में हो गया है। जिस कारण उनको रिलीव कर दिया गया है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सेहरामऊ उत्तरी में इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला की तैनाती की गई है। इंस्पेक्टर क्राइम को म...