Pilibhit News: इंस्टाग्राम पर किशोरी की फोटो शेयर करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, सितम्बर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग पुत्री की फोटो इंस्टाग्राम की एक आईडी पर शेयर कर रहा है। फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने से उसकी पुत्री परेशान है। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक परमेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस इंस्टाग्राम आईडी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। आरोपी की पहचान कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.