Pilibhit News: आवास सूची से नाम काटने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: पूरनपुर। एक गांव की महिलाओं ने आवास सूची से नाम हटाने पर तहसील में प्रदर्शन किया और मामले की शिकायत एसडीएम से की। ब्लाक क्षेत्र के गांव सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा की रहने वाली महिलाएं सोमवार को तहसील पहुंची। उन्होंने तहसील में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने एसडीएम को सौंपे पत्र में बताया कि वह सभी प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र हैं। कच्चे घरों में गुजर बसर कर रही हैं। इसके बावजूद प्रधान की मिलीभगत के चलते उनके नाम आवास सूची से हटा दिए गए। जबकि अपात्र लोगों को शामिल कर दिया गया। आवास के नाम पर महिलाओं ने उगाही करने का भी आरोप लगाया। नीरजदेवी, रामकली, कांतीदेवी, ऊषारानी, ममतादेवी, करमवती, लज्जवती आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.