पीलीभीत, अक्टूबर 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद की ओर से विकसित कॉलोनियों में पर्याप्त व्यावसायिक बाजारों की व्यवस्था न होने के कारण व्यापारियों में गहरा रोष व्याप्त है। युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश से जुड़े व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों की ज्वलंत समस्याओं को रखते हुए नीतिगत कानून बनाने की पुरजोर मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि व्यापारियों ने स्वयं के स्तर पर बाजार विकसित कर समाज और देश की आर्थिक तरक्की में अमूल्य योगदान दिया है। व्यापारी नियमित रूप से कामर्शियल बिजली बिल, कमर्शियल हाउस टैक्स, जीएसटी, इनकम टैक्स और अन्य सरकारी करों का भुगतान करते हैं। यह भी पढ़ें- Shamli News: दुकानों के ध्वस्तीकरण पर रोक और व्यापारिय...