Pilibhit News: आर्य राज को सौ और दो मीटर रेस में मिला स्वर्ण पदक
पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। बरेली के डोरीलाल स्पोर्ट्र्स स्टेडियम में मंडलीय एथलेटिक्स विद्यालयी प्रतियोगिता संपन्न हो गई, जिसमें जनपद के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण, दस रजत और छह कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वरुण कुमार ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। 70वीं मंडलीय एथलेटिक्स विद्यालयी प्रतियोगिता 21 से 22 अक्टूबर को बरेली में संपन्न हुई। पीलीभीत के छात्र-छात्राओं ने 14 वर्षीय आयु वर्ग, 17 वर्षीय आयु वर्ग एवं 19 वर्षीय आयु वर्ग में 14 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक एवं 6 कांस्य पदक सहित कुल 30 पदक जीतकर पीलीभीत जनपद का गौरव बढ़ाया है। 14 वर्षीय आयु वर्ग में वरुण कुमार ने डिस्कस थ्रो शर्ट पुट और ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। बालिका वर्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.