पीलीभीत, जुलाई 17 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती शुक्रवार दोपहर बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गई। युवती का कहना है कि उसके साथ जहानाबाद क्षेत्र के कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। उसकी तहरीर पर जहानाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस युवती को समझाने का प्रयास कर रही है। छेड़छाड़ का आप दूसरे समुदाय के युवकों पर है। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...