Pilibhit News: आरबीएसके टीम ने दो बच्चों में क्लबफुट की पहचान कर उपचार की राह आसान की
पीलीभीत, अक्टूबर 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान दो बच्चों में जन्मजात क्लबफुट की पहचान की। बच्चों के परिजनों को बीमारी की जानकारी देकर जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से इस बीमारी से पीड़ित बच्चों का निःशुल्क उपचार कराया जा रहा है। पूरनपुर ब्लॉक के माधोटांडा गांव निवासी फारूख की बेटी अदीबा और ललौरीखेड़ा ब्लॉक के नानपसिया गांव निवासी राजेंद्र सिंह के बेटे समर्थ में जन्म से पैरों के टेढ़े होने की समस्या सामने आई। आरबीएसके टीम ने परिजनों को उपचार की प्रक्रिया समझाते हुए बच्चों को जिला अस्पताल भेजा, ताकि समय रहते उपचार शुरू हो सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.