पीलीभीत, अगस्त 24 -- Pilibhit News: पूरनपुर। गांव ढक्का चांट में आयुष्मान आरोग्य मंदिर की इमारत बनने के बावजूद ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द स्थायी स्टाफ की तैनाती किए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का निर्माण वर्ष 2024 में पूरा हो गया था। इसके बाद भी अब तक यहां डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों को इलाज के लिए करीब 30 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Pakur News: ग्रामीणों ने की नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने की मांग ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स...