पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की पहल पर आम महोत्सव में गुरुवार देर शाम भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा गणमान्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन में सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द और सकारात्मक संवाद का संदेश दिया गया। शहर स्थित एक लॉन में आयोजित महोत्सव में अतिथियों ने विभिन्न प्रजातियों के आमों का स्वाद लिया। इस दौरान संगठनात्मक और सामाजिक विषयों पर भी आत्मीय वातावरण में चर्चा हुई। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य केवल आम की विभिन्न किस्मों से परिचय कराना नहीं, बल्कि समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग, संवाद और भाईचारे की भावना को मजबूत करना भी है। यह भी पढ़ें- अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर छात्र उत्सव आयोजित ...