पीलीभीत, अक्टूबर 10 -- घटना और पुलिस जांच Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के सिसईया गांव में गुरुवार रात आम के पेड़ से अंगोछे के सहारे एक युवक का शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, युवक का किसी से कोई विवाद नहीं था। गांव निवासी 29 वर्षीय प्रेमप्रकाश पुत्र अनोखे लाल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। उसकी पत्नी पुष्पा देवी अपने चार वर्षीय बेटे विजय के साथ बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मुड़िया कुंडरी स्थित मायके में थीं। प्रेमप्रकाश अपनी मां रामकली के साथ रहता था, जबकि उसके तीनों भाई अलग रहते हैं।परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम करीब छह बजे प्रेमप्रकाश घूमने जाने की बात कहकर...