पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: अमरिया। तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम उदयपुर माफी आंगनबाड़ी केंद्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जन कल्याण सुरक्षा संघ, अमरिया थाना पुलिस की ओर से मिशन शक्ति तहत जागरुकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को पोस्टर वितरित कर योजना के बारे में जानकारी दी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने पीपल, अमरूद, कचनार, बॉटल ब्रश के पौधों को रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत की रीना, रेखा देवी ने जनता को विधिक सहायता की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर वन दरोगा शैलेंद्र यादव, कौशलेंद्र यादव, एसआई नरपाल सिंह, आरआईसी वंदना, रविंद्र सिंह, अनूप कुमार शर्मा, हाजी उस्मान, पूनम देवी वर्मा, कलविंदर कौर, विन्दर कौर, सुरेश चंद्र शर्मा, ममता राजभर, बबिता प्रजापति, ...