Pilibhit News: आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले किशोर को हिदायत देकर छोड़ा
पीलीभीत, अगस्त 30 -- Pilibhit News: पूरनपुर। धार्मिक जुलूस को लेकर टिप्पणी करने वाले किशोर के खिलाफ की गई शिकायत के बाद पुलिस ने उसे कोतवाली बुलाया और पूछताछ की। उसके बाद हिदायत देकर छोड़ दिया। एक सप्ताह पहले कस्बे में धार्मिक जुलूस निकाला गया था। इसको लेकर एक किशोर ने आपत्तिजनक के टिप्पणी कर दी। इस पर धर्म विशेष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। इसको लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई थी। शिकायत के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टिप्पणी करने वाले किशोर तक पहुंच गई। पुलिस ने किशोर को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के दौरान किशोर ने अपनी उम्र 18 वर्ष से कम बताई। पुलिस ने हिदायत देकर किशोर को छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.