Pilibhit News: आतिशबाजी के पटाखों पर ट्रैक्टर चढ़ने से मारपीट, हाईवे पर लगाया जाम
पीलीभीत, नवम्बर 9 -- Pilibhit News: मझोला। पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर सोमवार देर शाम मझोला कस्बे में आतिशबाजी के दौरान पटाखों पर ट्रैक्टर चढ़ जाने से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना से नाराज ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों ने ट्रैक्टर-ट्राली को हाईवे पर आड़ा-तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर करीब 20 मिनट बाद जाम खुलवाया। बरेली जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली से उत्तराखंड के नानकमत्ता में लगने वाले मेले में शामिल होने जा रहे थे। सोमवार देर शाम जब उनका वाहन न्यूरिया थाना क्षेत्र के मझोला कस्बे में पहुंचा तो वहां कुछ लोग सड़क पर आतिशबाजी कर रहे थे। यह भी पढ़ें- दीपावली पर पटाखों को लेकर बवाल, एमपी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.