Pilibhit News: आठ करोड़ के गबन मामले में पूर्व लेखाकार ने उठाए सवाल
पीलीभीत, अक्टूबर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में आठ करोड़ रुपये से अधिक के कथित वित्तीय घोटाले में निलंबित पूर्व लेखाकार श्याम नारायण ने शासन को प्रत्यावेदन भेजकर तत्कालीन डीआईओएस राजीव कुमार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अपना निलंबन निरस्त करने की मांग की है। श्याम नारायण के अनुसार, उन्होंने 16 जुलाई 2025 को कार्यभार संभाला था लेकिन पूर्व लेखाकार जावेद अख्तर कादरी ने उन्हें कैशबुक, बजट कंट्रोल रजिस्टर समेत अन्य वित्तीय अभिलेखों का प्रभार नहीं सौंपा था। उनका दावा है कि तत्कालीन डीआईओएस ने 24 मार्च 2026 के पत्र में भी प्रभार नहीं मिलने की बात स्वीकार की थी। ऐसे में उन्होंने प्रभार मिले बिना हुए कथित फर्जी भुगतानों के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराने पर सवाल उठाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.