Pilibhit News: आज तो बधाई बाजे नंद भवन में
पीलीभीत, सितम्बर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल पीलीभीत के तत्वाधान में दिव्य पंचामृत अभिषेक दर्शन एवं बधाई उत्सव का आयोजन किया गया। दूध दही घी शहद पंचमेवा एवं फलों के रस से वृंदावन पद्धति के अंतर्गत ठाकुर जी का दिव्य अभिषेक मनोहारी रहा। अध्यक्ष विश्वनाथ चंद्रा के आवास पर अभिषेक करने वाले भक्तजन भारतीय परंपरागत वेष भूषा में रहे। अभिषेक के उपरांत ठाकुर जी की दिव्य श्रृंगार आरती की गई। मंडल के वरिष्ठ संकीर्तनकर अजय पांडे, कमल यादव, ओम वर्मा, शिवम सैनी, शिवम सहगल, शशांक अग्रवाल आदि ने बधाइयां जुग जुग जीबे री यशोदा रानी तेरो ललना, बाजे बाजे री बधइयां मैया तेरे अंगना, प्रगटें हैं कृष्ण कन्हैया गोकुल में बाजे बधाइयां, आज तो बधाई बाजे नंद भवन में सुन कर सभी श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.