पीलीभीत, नवम्बर 7 -- Pilibhit News: पूरनपुर। शारदा पार हजारा क्षेत्र में कई दिनों से दहशत का पर्याय बने एक तेंदुए को शुक्रवार तड़के वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया। आजादनगर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों के पास लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। सुबह पिंजरे में तेंदुए की दहाड़ सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। तेंदुआ पकड़े जाने से आसपास के गांवों के ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली है। हजारा क्षेत्र के कबीरगंज, मुरैना गांधी नगर, श्रीनगर, आजादनगर, शांतिनगर, रामनगर, भरतपुर, सिद्धनगर और शास्त्रीनगर समेत कई गांवों के आसपास लंबे समय से बाघ और तेंदुए की आवाजाही बनी हुई है। खेतों में वन्यजीवों की मौजूदगी के चलते किसान फसलों की रखवाली करने से डर रहे हैं। वहीं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अभि...