Pilibhit News: आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गैर जमानती वारंट निरस्त
पीलीभीत, नवम्बर 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पूर्व बसपा प्रत्याशी शाने अली के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट अदालत ने निरस्त कर दिया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर दो श्रीकांत गौरव ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद 20 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र दाखिल करने की शर्त पर वारंट निरस्त करने का आदेश दिया। मामला जहानाबाद थाने में दर्ज अपराध संख्या 74/2022 से संबंधित है। आठ फरवरी 2022 को जोनल मजिस्ट्रेट सदर विधानसभा हरिपाल सिंह की तहरीर पर विधानसभा सदर से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शाने अली और मोहम्मद नाजिम के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में धारा 171(4) व 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद आरोपपत्र अदालत में दाखिल कर दिया था। जमानत कराने के बाद नियत तारीख पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.