Pilibhit News: आग लगाने से पशुशाला में बंधे चार मवेशी जिंदा जले
पीलीभीत, अक्टूबर 1 -- Pilibhit News: पूरनपुर। घर में आग लगने से चार मवेशियों की जलकर मौत हो गई। जबकि चार बकरियां और एक गाय झुलस गई। आग की चपेट में आने से घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। बमुश्किल ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर झुलसे पशुओं का उपचार किया।
आग का कारण तहसील क्षेत्र के गांव राहुलनगर गांव में बुधवार रात जलेश्वर पुत्र संपत के घर में अचानक आग लग गई। आग ने पशुशाला को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देखकर जलेश्वर और उनके परिजनों में खलबली मच गई। सभी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। शोरशराबा सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण भी पहुंच गए। वह भी आग बुझाने में सहयोग करने लगे।
क्षति का आकलन आग के भीषण रूप लेने से ग्रामीण पशुशाला में नहीं घुस सके। इससे पशुशाला में बंधी एक भैंस और चार बकरियां जलकर मर गईं। गाय और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.