पीलीभीत, अगस्त 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत। आईजीआरएस संबंधी मामलों में लापरवाही बरते जाने पर डीएम ने खंड विकास अधिकारियों समेत सहायक विकास अधिकारी पंचायत से नाराजगी जताई है। प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह और सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित आईजीआरएस की बैठकों में एवं कार्यालय द्वारा निर्गत पत्रों व 27 जुलाई को वीडियों कान्फेसिंग के माध्यम से भी समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को आईजीआरएस के असंतुष्ट फीडबैक एवं लंबित शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये थे। परन्तु असंतुष्ट फीडबैक एवं लंबित शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी अमरिया, मरौरी एवं बरखेडा के आईजीआरएस के असंतुष्ट फीडबैक एवं लम्बित शिकाय...