Pilibhit News: आंवला नवमी पर दूधियानाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
पीलीभीत, नवम्बर 19 -- Pilibhit News: पीलीभीत। आंवला नवमी पर श्री दूधियानाथ मंदिर में महिलाओं की अपार भीड़ जुटी। मंदिर के मुख्य पुजारी कांता प्रसाद शर्मा व उप पुजारी सेवाच्युत पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशन में पवित्र आंवला वृक्ष का विधि-विधानपूर्वक पूजन एवं अर्चन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्री गौरीशंकर मंदिर के महंत जयशंकर शर्मा ने पत्नी अक्षरा द्विवेदी एवं परिवार सहित पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना की। आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर भक्तजनों ने सपरिवार भोजन एवं प्रसाद ग्रहण किया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक बाजपेई, जिला अध्यक्ष महिला गीता मिश्रा समेत दीपक शुक्ल, रणवीर पाठक, आशीष दीक्षित, सूर्यबाला शर्मा, नीलम द्विवेदी, शिवानी पाठक आदि रहे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.