Pilibhit News: अस्पताल में घुसकर महिला स्टाफ से की अभद्रता
पीलीभीत, जुलाई 8 -- Pilibhit News: पूरनपुर। नगर में स्थित सूर्यांश अस्पताल के डॉक्टर सूरजपाल पुत्र लेखराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह किसी आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। उनकी गैर मौजूदगी में थार गाड़ी से पहुंचे पांच और बाइक और स्कूटी से पहुंचे चार लोगों ने उनके अस्पताल में घुसकर स्टाफ के साथ गाली गलौज की। पूछने पर महिला स्टाफ के साथ उन लोगों ने अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने के बाद उन्होंने स्टाफ के साथ मारपीट करने का भी प्रयास किया। आरोप है स्टाफ को धमकाते हुए उन्होंने अस्पताल चलाने के लिए पांच लाख रुपए की मांग की। रुपए न देने पर अस्पताल बंद कराने की धमकी दी। इससे स्टाफ दहशत में आ गया। अस्पताल में घुसकर की गई अभद्रता का मामला सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.