Pilibhit News: अस्पताल परिसर में कूड़ा देख भड़के प्राचार्य, सफाई के निर्देश
पीलीभीत, अक्टूबर 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के अधीन चिकित्सालय में बुधवार को प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया। सड़क के पास कूड़ा पड़ा देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्राचार्य ने अस्पताल परिसर में मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण और निर्माण कार्यों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में गंदगी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में कड़े निर्देश दिए गए हैं।इसके बाद प्राचार्य ने अस्पताल के वार्डों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लेते हुए इसे बेहतर बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.