Pilibhit News: अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम बड़ेपुरा निवासी मोहम्मद नाजिम ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 16 जुलाई को वह अपनी पत्नी का इलाज कराने शहर के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गौहनियां चौराहे के समीप एक निजी नर्सिंग होम में आए थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल के सामने पार्किंग में खड़ी की थी। करीब दो घंटे बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिली तो उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.