पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- वन विभाग की छापेमारी में लकड़ी बरामद Pilibhit News: पूरनपुर, संवाददाता। छापेमारी में खाली प्लाट से लकड़ी बरामद होने के मामले में वन एवं वन्यजीव प्रभाग ने ठेकदार के खिलाफ केस काटा है। लकड़ी को विभाग ने कब्जे में ले लिया। लकड़ी से संबंधित दस्तावेज न दिखाने पर ठेकेदार से जुर्माना वसूला जाएगा। शुक्रवार को वन एवं वन्यजीव प्रभाग के एसडीओ रमेशचंद्र को अवैध रूप से पेड़ काटने की सूचना मिली। उसके बाद एसडीओ और रेंजर के साथ जांच करने पहुंचे। इस दौरान शेरपुर रोड पर कई प्लाटों में लगी लकड़ी की जांच-पड़ताल की गई। एक प्लाट से आम, पीपल और पाकड़ के लगभग 40 बोटे बरामद हुए थे। जांच के दौरान संबंधित ठेकेदार मौके पर लकड़ी से संबधित दस्तावेज दिखाने नहीं पहुंचा। इस पर टीम ने लकड़ी कब्जे में ले ली। जांच में अधिकारियों को बरामद हुई लकड़ी ठकेदार असलम क...