Pilibhit News: अवैध कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार, मुचलके पर छोड़ा
पीलीभीत, सितम्बर 13 -- Pilibhit News: दियोरिया । क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम महदखास में छापामार कार्रवाई कर एक महिला को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। आबकारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव अपनी टीम के साथ अवैध रूप से शराब निकाले जाने और बिक्री की सूचना पर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। महदखास के समीप पहुंचने पर एक मुखबिर ने एक मकान में अवैध शराब की बिक्री की सूचना दी। इसी दौरान दियोरिया कोतवाली के कांस्टेबल सहदेव भी भ्रमण करते हुए वहां मिले। आबकारी निरीक्षक ने उन्हें सूचना से अवगत कराया और टीम ने बताए गए मकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान सीमा देवी पत्नी लालमुन को अवैध कच्ची शराब सहित हिरासत में लिया गया। आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर महिला के खिलाफ रिपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.