पीलीभीत, सितम्बर 14 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला पुरुष चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट तैनात बताए जा रहे हैं, लेकिन दोनों की उपलब्धता नियमित न होने से मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ता है। कई मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। शासन के गरीबों को बेहतर चिकित्सीय सेवाएं देने के दावे जिला अस्पताल में दिखावा साबित हो रहे है। यहां पर मरीजों की सुविधा के लिए हर व्यवस्थाएं हैं लेकिन इसके बाद भी मरीजों को प्राइवेट जाना पडता है। मौजूदा समय में अल्ट्रासाउंड के मामले में मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है। अभी तक जिला अस्पताल में व्यवस्था ठीक चल रही थी, लेकिन डॉ. आरके मिश्रा को लेकर बात इस समय बिगडी चल रही है। इसके च...