पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सिरसी लदपुरा निवासी छत्रपाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 16 अगस्त को सुबह सात बजे वह अपनी बाइक से सब्जी लेने के लिए मंडी समिति गया था। बाइक में लॉक लगाकर वह सब्जी खरीदने के लिए चला गया। वापस आने पर उसकी बाइक गायब मिली। एक अन्य मामले में थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सरायसुंदरपुर निवासी वीरपाल ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि पांच अगस्त को शाम के समय वह बिठौरा कलां बाजार में सब्जी खरीदने गया था। बाइक खड़ी करके वह सब्जी खरीदने लगा। लौटकर आने पर बाइक गायब मिली। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात युवकों के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...