पीलीभीत, अगस्त 19 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला रोजगार सहायता अधिकारी वीबी सिंह सेंगर ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय/मॉडल कॅरियर सेंटर, राजकीय आईटीआई तथा कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में दि ग्रेट मेमोरियल डिग्री कालेज अमरिया में 19 अगस्त को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला में निजी क्षेत्र में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निजी क्षेत्र की लगभग 25 प्रतिष्ठित कम्पनियां प्रतिभाग कर रही हैं। मेला में मुख्य अतिथि गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र की छायाप्रतियां, दो पासपोर्ट फोटो एवं बायोडाटा दो प्रतियों के साथ लाएं। यह भी पढ़ें- Buxar News: दिव्यांगजन...