पीलीभीत, अक्टूबर 15 -- Pilibhit News: अमरिया। अमरिया कस्बे में रामलीला मेले कमेटी के हिसाब किताब को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में तीन आरोपी वुधवार को ही जेल भेजे जा चुके हैं। इस तरह अब तक कुल आठ आरोपी जेल जा चुके हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की सुरागरशी कर रही है। अब घटना से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 12 अक्तूबर को अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के हिसाब के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान फायरिंग में कस्बा निवासी अंकित गुप्ता और कौशल गुप्ता की हत्या कर दी गई थी जबकि कुनाल श्रीवास्तव की धारदार हथियार के हमले में मौत हुई थी। 13 अक्तूबर को पुलिस ने मृतक अंकित और मोहित के भाई रोहित गुप्ता की तहरीर पर थाना अमरिया में कौशल ग...